ब्राजील का परमाणु बम विकसित करने से इंकार
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार जुबिन ने दैनिक 'फोल्हा डे साओ पालो' के ऑनलाइन संस्करण पर जारी बयान में कहा, "इसकी कल्पना तक नहीं की गई। यह महज ऐसे राजनयिकों की अटकलबाजी है जिन्हें ब्राजील के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"
ब्राजील ने वर्ष 2007 में अपनी परमाणु योजना घोषित की थी जिसमें अपना यूरेनियम संवर्धित करने और परमाणु ऊर्जा से संचालित एक पनडुब्बी विकसित करने की बात कही गई थी। तभी से अंतर्राष्ट्रीय समुदाय इस दक्षिणी अमेरिकी देश की रक्षा रणनीतियों पर नजर रखे हुए हैं।
पनडुब्बी के सवाल पर जुबिन ने कहा कि ब्राजील को अपने अधिकारक्षेत्र वाले समुद्रतल में मौजूद लाखों बैरल तेल की हिफाजत की जरूरत है।
संवर्धित यूरेनियम का इस्तेमाल परमाणु दवाओं और थर्मोइलेक्ट्रिक योजनाओं में होगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications