दिल्ली का पारा 5.5 डिग्री तक गिरा

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "सुबह न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। पिछले साल 27 दिसम्बर को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।"
उड़ानें व ट्रेनें लेट
दिल्ली में कोहरे के कारण दृश्यता 200मीटर तक रह गई। इसकी वजह से सड़कों पर तो लोगों को परेशानी होने के साथ-साथ भारत और श्रीलंका के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान में खेला जा रहा पांचवां अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच भी कम से कम 15 मिनट विलंब से शुरू हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह परिस्थितियां मौसम के अनुकूल हैं।
कोहरे के कारण दिल्ली से आने-जाने वाली कई उड़ाने व ट्रेनें लेट चल रही हैं। अधिकारी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है हालांकि कल न्यूनतम तापमान बढ़कर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications