'सैन्य सेवाओं में भर्ती के लिए जनसंख्या की शर्त हटाए केंद्र'
मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेम कुमार धूमल रविवार को चण्डीगढ़ में ऑल इंडिया राजपूत स्टूडेंस ऐड सोसायटी, चण्डीगढ़ द्वारा आयोजित एक समारोह में बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कृषि योग्य भूमि कम है और यहां रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सीमित हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा सैन्य सेवाओं के माध्यम से देश की सेवा करना चाहते हैं। सेना में भर्ती राज्य के युवाओं की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश हित सभी से ऊपर है और सभी स्तरों पर देशहित का सम्मान किया जाना चाहिए।
प्रो़ धूमल ने कहा कि महाराणा प्रताप सदैव ही समूचे राष्ट्र के लिए आदर्श रहे हैं जिन्होंने विदेशी ताकतों के विरूद्घ जमकर संघर्ष किया और देश में स्वतंत्रता आन्दोलन की नींव तैयार की। उन्होंने कहा कि राजपूत समुदाय को न्याय विशेषकर समाज के कमजोर वगरें के हितों के लिए संघर्ष करने वाले समुदाय के रूप में जाना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications