मोबाइल फोन उतारने की तैयारी में गूगल

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार वर्ष 2010 में गूगल खुद का मोबाइल फोन उतारना चाहता है। 'वाल स्ट्रीट जर्नल' ने सूत्रों के हवाले से यह खबर प्रकाशित की है।
गूगल का मोबाइल फोन आधुनिक तकनीकों से लैस होगा। सूत्रों के अनुसार गूगल मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों की सहायता के बगैर ग्राहकों तक सीधे पहुंचने की कोशिश करेगा। सूत्रों के अनुसार गूगल का मोबाइल फोन ताइवान की कंपनी एचटीसी तैयार करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications