राजस्थान में पंचायत चुनाव की तैयारियों जोरों पर

पाण्डे रविवार को जोधपुर में संभागीय आयुक्त कक्ष में आयोजित जोधपुर संभाग के जिला कलेक्टरों व पुलिस अधीक्षकों की बैठक में पंचायत आम चुनाव की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श कर रहे थे।

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जा चुका है। पंचायत संस्था आम चुनाव में सरपंच पद का निर्वाचन बहुत महत्वपूर्ण होगा। ग्राम पंचायतों में इसके दृष्टिगत व्यवस्थाएं माकूल रखनी है। सरपंच चुनाव के लिए नामांकन एवं मतगणना के दौरान आवश्यक सभी सुरक्षा बंदोबस्त सुनिश्चित किया जाए। इस चुनाव की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन की मौजूदगी ग्राम पंचायत स्तर पर स्पष्ट दिखनी चाहिए। वहां शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव हो इसके लिए आवश्यक सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जानी चाहिए।

उन्होंने आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित किए जाने पर बल दिया और कहा कि नगरपालिका क्षेत्र में लागू नहीं है इसका तात्पर्य यह नहीं है कि शहरी क्षेत्रों के माध्यम से चुनाव की निष्पक्षता पर कोई आंच आए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता नरेगा व राहत कार्यो पर लागू नहीं है, मगर सरपंच की इसमें कोई भूमिका नहीं रहेगी। विकास का धारा अवरूद्व नहीं हो लेकिन स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव में किसी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+