तिब्बती संस्कृति से मानवता को हो सकता है फायदा : दलाई लामा
तिब्बत की निर्वासित सरकार द्वारा बसाए गए बच्चों के गांव में शिक्षा पर आयोजित पांचवीं आमसभा को संबोधित करते हुए दलाई लामा ने कहा, "बौद्ध संस्कृति को बचाए रखने और उसे बढ़ावा देने की जरूरत है। इसमें मानवता के लिए फायदेमंद साबित होने की क्षमता है।"
उन्होंने कहा, "शिक्षा के क्षेत्र में गत पांच दशकों में निर्वासन के दौरान तिब्बतियों द्वारा किए गए प्रयास उनकी बहुत बड़ी उपलब्धि है लेकिन इसकी समीक्षा जरूरी है ताकि पूर्व की गलतियों को सुधारा जा सका और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा सके।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications