चम्बल पुल हादसा : मृतकों के परिजनों व घायलों को सहायता राशि का भुगतान

अतिरिक्त जिला कलेक्टर (सीलिंग) पी.सी.पवन ने बताया कि जिन मृतकों के आश्रितों व घायलों को सहायता राशि स्वीकृत की गई है उन सभी को चेक के जरिए राशि का भुगतान कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में मृतक प्रवीण कुमार निवासी पलायथा तहसील मांगरोल जिला, बारां की माता मनासी बाई को 2 लाख रुपये के चेक का वितरण किया जा चुका है। इसी प्रकार मृतक जोगा सिंह निवासी ग्राम धोका जिला गुरदासपुर पंजाब की धर्मपत्नी जसविन्दर सिंह को भी 2 लाख रुपये का चेक सौंपा गया।

उन्होंने बताया कि दीपक यादव आत्मज बाल किशन यादव बजरंग नगर-कोटा, अभिनव कुमार झा आत्मज रूद्रानन्द झा, खुवांगिनी जिला-मुंगेर बिहार, जोगेन्द्र सिंह आत्मज दरबारा सिंह निवासी खींदोवाल, जिला-अमृतसर पंजाब, लखविन्द्र आत्मज दरबारा सिंह निवासी खींदोवाल, जिला अमृतसर-पंजाब, तरसेम सिंह आत्मज साधा सिंह निवासी खींदोवाल, जिला-अमृतसर पंजाब, सरबजीत सिंह आत्मज मंगल सिंह निवासी खींदोवाल, जिला अमृतसर-पंजाब, प्रेम सिंह आत्मज साधा सिंह निवासी खींदोवाल, जिला अमृतसर-पंजाब एवं विजय शंकर पाल आत्मज गंगाप्रसाद पाल निवासी सरपथी डीए कॉलोनी, नेनी, इलाहाबाद-उत्तरप्रदेश के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि का भुगतान कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मोदी फोर्टिस चिकित्सालय में गंभीर रूप से घायल उपचार करा रहे मोहम्मद कलीम, कार्तिक वर्मन, दिवाकर एवं जोगेश मण्डल को भी एक-एक लाख रुपये सहायता राशि के चेक का वितरण कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+