राजभवन से विदा हुए तिवारी
तिवारी के यहां से विदा होने से पूर्व मुख्यमंत्री के. रोसैया और मुख्य सचिव रमाकांत रेड्डी ने राजभवन जाकर उनसे मुलाकात की।
जैसा कि किसी भी राज्यपाल को सामान्य तौर पर औपचारिक विदाई दी जाती है और इसके लिए समारोह का आयोजन किया जाता है, लेकिन तिवारी के मामले में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। यहां तक कि मीडिया को भी मुख्यमंत्री और तिवारी की मुलाकात के मौके पर आमंत्रित नहीं किया गया।
उल्लेखनीय है कि एक कथित सेक्स स्कैंडल में अपना नाम सामने आने के बाद तिवारी ने शनिवार को राज्यपाल के पद से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications