संदिग्ध नाइजीरियाई आतंकवादी के खिलाफ आरोप पत्र दायर
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब (23 वर्ष) ने पीईटीएन के उपयोग से विमान में विस्फोट करने का प्रयास किया। इसे पेंटाइरिथट्रॉल के रूप में भी जाना जाता है,जो बहुत खतरनाक विस्फोटक है।
मीडिया खबरों में कहा गया है कि यह पदार्थ वर्ष 2001 में तथाकतिथ 'शू बाम्बर' रिचर्ड रीड द्वारा उपयोग किए गए पदार्थ के समान है।
एफबीआई के अधिकारियों ने अब्दुल मुतल्लब की सीट के पास से एक सीरिंज में कुछ रसायन बरामद किया है। माना जा रहा है कि यह विस्फोटक का बचा हुआ हिस्सा है।
अटार्नी जनरल एरिक होल्डर ने कहा कि क्रिसमस के दिन इस कथित हमले ने दिखा दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हर समय सतर्क रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि यदि विमान को उड़ाने का प्रयास सफल हो जाता तो इस घटना में सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत होती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications