कोटा में पुल ढहने से मृतकों की संख्या 30 हुई (लीड-1)

लापता लोगों की तलाश के लिए चल रही मशक्कत के दौरान रविवार को पांच और शव निकाले गए। इनमें से एक का केवल धड़ मिला है। इससे पहले शनिवार शाम तक 16 शव निकाले गए। इनमें वो दो शव भी शामिल हैं, जो शुक्रवार को मिल गए थे, लेकिन उन्हें शनिवार को निकाला गया।

इसके अलावा कुछ और शव मलबे में दबे दिख रहे हैं, जिन्हें निकाला नहीं जा सका। मलबे में दबे शव खराब होने शुरू हो गए हैं, जिससे आस-पास दुर्गन्ध फैलने लगी है। शव की तलाश में जुटे सेना के जवानों और मजदूरों को मास्क पहनकर काम करना पड़ रहा है।

नौसेना, आरएसी, नगर निगम के गोताखोरों ने पानी के भीतर जाकर शवों की तलाश की, मलबे में उन्हें कुछ शव भी दिखे, लेकिन निकाले नहीं जा सके।

इस बीच हुंडई व गेमन इंडिया के गिरफ्तार दो अधिकारियों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के विशेषज्ञों के एक दल ने भी हादसे की अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है। टीम के सदस्य निर्माण कार्यो में तकनीकी खामियों का पता लगा रहे हैं।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष बृजेश्वर सिंह सोमवार को जयपुर पहुंच रहे हैं। वे सम्भवत: कोटा भी जाएंगे। जानकारों के अनुसार सिंह सोमवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात करेंगे और उसके बाद वे कोटा में घटनास्थल का दौरा करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+