वेनेजुएला तट पर मालवाहक पोत में आग से 10 नाविकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने वेनेजुएला की नौसेना के कमांडर कार्लोस एनियासी के हवाले से बताया कि आग से पांच नाविक घायल भी हुए हैं। आग लगने के बाद जहाज के कप्तान ने एनियासी को फोन किया था।
ग्रीस के नौपरिवहन मंत्रालय ने कहा कि मालवाहक पोत 'एजियन विंड' में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को जब आग लगी तो वह वेनेजुएला तट से 90 समुद्री मील दूर था।
जहाज पर ग्रीस और फिलीपींस के 24 नाविक सवार थे। सूचना मिलने के तुरंत बाद बचाव पोत घटनास्थल पर पहुंच गए। मालवाहक जहाज पर 38,000 टन लौह अयस्क लदा है और यह ब्राजील से टेक्सास के ह्यूस्टन जा रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications