गैस सिलेंडर फटने से महिला की मौत, 8 घायल
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक(कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि हादसा रविवार को उस समय हुआ जब चुन्नीलाल नाम का व्यक्ति नारायणपुर मोहल्ले में गुब्बारे बेच रहा था, तभी उसका गुब्बारे फुलाने वाला सिलेंडर अचानक फट गया, जिससे आसपास खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए।
लाल के मुताबिक एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 8 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसमें गुब्बारे बेचने वाला भी शामिल है।
पुलिस के मुताबिक सिलेंडर किन कारणों से फटा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications