एयर इंडिया की मदीना-जयपुर उड़ान में छिपकर घुसा सफाईकर्मी
नई दिल्ली में एयर इंडिया के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मचारी की पहचान हबीब हुसैन के रूप में की गई है। जयपुर में विमान के उतरने के बाद हुसैन ने पुलिस को बताया कि मदीना हवाई अड्डे पर तैनात कर्मचारियों ने उसे सताया, इसलिए वह भारत आने के लिए विमान में छिप गया।
घटना की पुष्टि करते हुए जयपुर में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक स्रोत ने कहा कि उड़ान में बिना उपयुक्त दस्तावेजों के घुसे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications