तेलंगाना पर राजनीतिक दलों के साथ परामर्श करेगी केंद्र सरकार : भट्टाचार्य
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो की बैठक में शामिल होने दिल्ली आए भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री से मिलने के बाद यह बात कही। भट्टाचार्य ने प्रधानमंत्री से जानना चाहा था कि आंध्र प्रदेश में अशांति रोकने के लिए केंद्र कौन सा कदम उठाने जा रहा है।
भट्टाचार्य ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि तेलंगाना पर लिया गया कोई भी फैसला पश्चिम बंगाल पर व्यापक असर डालेगा क्योंकि वहां पृथक गोरखालैंड, कामतपुर और वृहद कूचबिहार की मांग है।
उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री से मुझे जो कुछ भी जानकारी मिली वह यह है कि उनकी सरकार इस मसले पर राज्य के सभी राजनीतिक दलों तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी सभी दलों से परामर्श करेगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications