दिल्ली में कुहरे ने बढ़ाई लोगों की परेशानियां (लीड-1)
भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, " सोमवार को शहर में सुबह कुहरा छाया रहेगा लेकिन पूरे दिन आसमान बिल्कुल साफ रहेगा।"
दिल्ली में न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
दिल्ली में रविवार सुबह काफी ठंड रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। घने कुहरे के दौरान सड़कों पर दृश्यता कम होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम विभाग के अधिकारी के अनुसार न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम था। पिछले साल 27 दिसंबर को तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
कुहरे की वजह से सुबह सड़कों पर करीब 200 मीटर तक लोगों के लिए दृश्यता की परेशानियां खड़ी हाने केसाथ-साथ भारत और श्रीलंका के बीच फिरोजशाह कोटला मैदान पर पांचवां अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय मैच भी कम से कम 15 मिनट विलंब से शुरू हुआ।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह परिस्थितियां मौसम के अनुकूल हैं।
अधिकारी ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है हालांकि कल न्यूनतम तापमान बढ़कर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications