मध्य प्रदेश में हुई मुठभेड़ में 2 इनामी डकैत ढेर
पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार ने आईएएनएस को रविवार को बताया, " गसवानी थाना अंर्तगत भिवानी के जंगल में सेवा काछी गिरोह के डकैतों के होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने डकैतों की घेराबंदी शुरू कर दी। इस दौरान डकैतों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।"
उन्होंने बताया है कि इस मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी और गिरोह का मुखिया सेवा काछी और पांच हजार का इनामी कमल रावत मारा गया। उनके दो अन्य साथी वहां से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने डकैतों के पास से बंदूक और कारतूस बरामद किए है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications