नक्सलियों ने वन विभाग के कार्यालय में आग लगाई
पुलिस के अनुसार नक्सलियों ने वनकर्मियों को यहां दोबारा काम करने के लिए आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी।
गौरतलब है कि लगभग 100 की संख्या में वन विभाग के कार्यालय पहुंचे नक्सलियों ने कार्यालय में रखी फाइलों और दस्तावजों को जला दिया।
उल्लेखनीय है कि इस महीने वन विभाग के कार्यालय में नक्सलियों के हमले की यह तीसरी घटना है। राज्य के बांकुरा, पुरुलिया और पश्चिम मिदनापुर जिले के 30 थाना क्षेत्रों में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications