देश का सबसे बेहतरीन संस्थान है आईआईटी-खड़गपुर: सर्वेक्षण रिपोर्ट
इस सर्वे में देश के 111 इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी स्कूलों को शामिल किया गया था। नई दिल्ली में रविवार को जारी इस सव्रेक्षण रिपोर्ट में कहा गया है कि आईआईटी खड़गपुर ने लगातार तीसरे वर्ष इस सर्वेक्षण में पहला स्थान हासिल किया है।
गौरतलब है कि सर्वे के दौरान आईआईटी खड़गपुर ने 100 में से 81.9 अंक हासिल किए। वहीं दूसरे नंबर पर आईआईटी दिल्ली रहा जिसने 78.49 अंक हासिल किए हैं।
उल्लेखनीय है कि इस सर्वेक्षण में आईआईटी खडगपुर और दिल्ली के अलावा मद्रास, कानपुर, रूड़की और गुवाहाटी प्रौद्योगिकी संस्थानों ने अगले चार स्थानों पर अपना कब्जा जमाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications