स्वाइन फ्लू: चण्डीगढ़ में दिसंबर में हुई 38 मौतें
चण्डीगढ़ में स्वाइन फ्लू से अभी तक 48 मौतें हो चुकी हैं जिसमें से 14 लोगों की मौत पिछले सात दिनों में हुई है। शनिवार को एच1 एन1 वायरस के छह मामले दर्ज किए गए।
स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी एच.सी.गेरा ने बताया, "तापमान में गिरावट की वजह से एच1 एन1 वायरस और अधिक संक्रामक हो गया है और लोगों के बीच तेजी से फैल रहा है। हमने अपने सभी चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों को और अधिक सतर्क रहने और स्थिति पर नियंत्रण रखने का निर्देश दिया है।"
गेरा ने कहा कि वर्तमान में हम 15 मरीजों के नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है। हमारे पास किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दवाओं का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
गौरतलब है कि चण्डीगढ़ में अभी तक स्वाइन फ्लू के 725 संदिग्ध मामले सामने आए हैं जिसमें से 313 मामलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications