नरसिम्हन सोमवार को संभालेंगे आंध्र के राज्यपाल का कार्यभार (लीड-2)
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के बाद नरसिम्हन ने आईएएनएस से कहा कि वह सोमवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे।
नरसिम्हन ने कहा, "मैं कल पद संभाल रहा हूं। आंध्र प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश मुझे शपथ दिलाएंगे।"
कथित सेक्स स्कैंडल के उजागर होने के बाद 86 वर्षीय तिवारी ने शनिवार को स्वास्थ्यगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था। तिवारी ने अपने पर लगे आरोपों को भी खारिज कर दिया था।
खुफिया ब्यूरो के पूर्व प्रमुख नरसिम्हन तिवारी के नए उत्तराधिकारी की नियुक्ति तक आंध्र प्रदेश के राज्यपाल का पदभार संभालेंगे।
राष्ट्रपति भवन से जारी एक बयान में कहा गया है, "राष्ट्रपति ने तिवारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नरसिम्हन को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालने को कहा है।"
तिवारी को 19 अगस्त 2007 को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। एक तेलुगू समाचार चैनल ने उनके जैसे व्यक्ति को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया था।
तिवारी पर लगे इन आरोपों पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नाराजगी जताई थी। इसके बाद तिवारी ने इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications