नक्सलियों ने दंपति को जिंदा जलाया
पलामू के पुलिस अधीक्षक जतिन नरवाल ने आईएएनएस से कहा, "दिवेश सिंह और उनकी पत्नी देवब्रती देवी को संदिग्ध नक्सलियों ने सरायडीह गांव में जिंदा जला दिया।"
रांची से 180 किलोमीटर दूर करीब 10 से 15 नक्सलियों ने शनिवार की रात सरायडीह गांव में धावा बोला और दिवेश के घर में आग लगा दी। उस वक्त घर में सो रहे दिवेश सिंह और उनकी पत्नी की जलने से मौत हो गई। नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा है जिसमें दंपति को पुलिस का मुखबिर करार दिया है।
नरवाल के मुताबिक दिवेश का महेंद्र भूइयां के साथ भूमि विवाद था। भूइयां प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) का एरिया कमांडर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications