दागी पृष्ठभूमि वाले मंत्री स्कूली बच्चों की तरह : कांग्रेस
दागी पृष्ठभूमि वाले शिक्षा मंत्री अतानासियो मोंसेरेट को पार्टी में शामिल किए जाने के संबंध में पूछे गए एक सवाल के जवाब में शिरोडकर ने कहा, "हर किसी को एक मौका दिया जाना चाहिए। मैं स्कूल का शिक्षक रहा हूं। ये लोग (दागी) भी बच्चों की तरह हैं। इन्हें सुधरने का मौका दिया जाना चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि मोंसेरेट युनाइटेड गोअंस डेमोक्रेटिक पार्टी (यूजीडीपी) के टिकट पर निर्वाचित असंबद्ध विधायक हैं। उन्हें पणजी के प्रमुख पुलिस थाने पर हमला करने वाली भीड़ का नेतृत्व करने के मामले में कई दिनों तक पुलिस हिरासत में रखा गया था। इस हमले में कुछ महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी हुई थी और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications