सोरेन 30 दिसम्बर को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

सोरेन ने राज्यपाल के. शंकरनारयणन से रविवार की दोपहर मुलाकात की और उनके समक्ष 30 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की इच्छा जताई। राज्यपाल ने उनके इस आग्रह को स्वीकार कर लिया।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद सोरेन ने पत्रकारों से कहा, "अब सोरेन राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। मैं लोगों से अपील करता हूं वे अब जाग जाएं।"

इससे पहले सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील से प्रदेश से राष्ट्रपति शासन हटाने और नई सरकार के गठन का रास्ता साफ करने का आग्रह किया।

राजभवन के एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि राज्यपाल ने चुनाव बाद की राजनीतिक परिस्थितियों पर राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट भी भेजी।

सोरेन ने शनिवार को राज्यपाल से मिलकर राज्य में अगली सरकार बनाने का दावा पेश किया था। सोरेन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जनता दल (युनाइटेड) और ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) ने समर्थन दिया है।

उल्लेखनीय है कि तमाड़ विधानसभा का उपचुनाव हारने के बाद सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जब कोई भी पार्टी सरकार बनाने के लिए आगे नहीं आई तो केंद्र सरकार ने 19 जनवरी को राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+