दिल्ली में स्वाइन फ्लू से एक और मौत
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया, "दिल्ली में एच1एन1 संक्रमण से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई।" उक्त व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी अभी तक हासिल नहीं हो सकी है।
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में इस संक्रमण के 77 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही शहर में स्वाइन फ्लू के मामलों की संख्या बढ़कर 9100 हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications