ईरान ने सऊदी अरब से लादेन की बेटी के बारे में सूचना मांगी

तेहरान, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। ईरान ने रविवार को तेहरान स्थित सऊदी अरब दूतावास पर आरोप लगाया कि वह अपने यहां मौजूद कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन की कथित बेटी की पहचान की पुष्टि करने में विफल रहा है।

सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रहीम मेहमानपरास्त के हवाले से कहा है, "सऊदी दूतावास ने अब तक लादेन की कथित बेटी की मौजूदगी से जुड़ी खबरों को पुष्ट करने का कोई प्रयास नहीं किया है।"

उन्होंने बताया कि सऊदी दूतावास के अनुसार ईरान में अवैध तौर पर दाखिल होने वाली यह शख्स वहां से जाने के लिए वैध दस्तावेजों की मांग कर रही है।

प्रवक्ता ने बताया, "आव्रजन विभाग ने सऊदी दूतावास को बता दिया है कि ईरानी कानूनों के अनुसार ईरान से रवानगी की प्रक्रिया शुरू करने से पहले उक्त महिला की पहचान की पुष्टि किया जाना जरूरी है।"

उन्होंने कहा, "इस महिला की पहचान की पुष्टि के बगैर हम कुछ भी नहीं कर सकते और तब तक सऊदी अरब का पक्ष दावा भर है।"

ईरान के विदेश मंत्री मनोचहर मोत्ताकी ने पिछले सप्ताह कहा कि सऊदी दूतावास ने ईरानी प्रशासन को कुछ अर्सा पहले सूचित कर दिया था कि लादेन की बेटी दूतावास में है और वह देश छोड़ना चाहती है लेकिन उसकी पहचान उजागर नहीं की गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+