टायलेट में छिपे बेटिकट यात्री से कोई खतरा नहीं था : एयर इंडिया

विमानन कंपनी ने रविवार को कहा कि बेटिकट यात्री सउदी अरब के मदीना हवाईअड्डे पर एक स्थानीय सेवा उपलब्ध कराने वाली एजेंसी में सफाईकर्मी था।

एयरलाइंस ने कहा है कि उसने संबंधित एजेंसी से पूछा है कि उसका कर्मचारी अपना काम करने के बाद कैसे विमान में सवार रह गया।

एयरलाइंस ने कहा है कि पुलिस ने विमान के चालक दल के सदस्यों के खिलाफ कोई कार्रवाई शुरू नहीं की है।

बयान में कहा गया है, "हमें पुलिस से उड़ान के चालक दल के सदस्यों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई की सूचना नहीं मिली है।"

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला 26 वर्षीय हबीब विमान में बिना टिकट सवार हो गया था। वह छह माह पहले सउदी अरब गया था और वह मदीना हवाईअड्डे पर सेवा मुहैया कराने वाली एक एजेंसी के लिए काम करता था।

शनिवार को हबीब एयरबस ए-330 में सफाई करने के लिए सवार हुआ और अपने आप को टायलेट में बंद कर लिया।

उड़ान भरने के 30 मिनट बाद चालक दल के सदस्यों ने उसे पकड़ा। हबीब के पास पार्किं ग में खड़े विमान तक जाने के लिए वैद्य पहचान पत्र था।

हबीब ने चालक दल के सदस्यों से कहा था कि वह भारतीय नागरिक है और मदीना में अपने काम से संतुष्ट नहीं है। वह घर लौटने के लिए व्याकुल था।

विमान के कमांडर ने सुरक्षा के मामले में संतुष्ट होने के बाद जयपुर के लिए उड़ान जारी रखने का आदेश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+