राष्ट्रपति का आंध्र प्रदेश दौरा टला

उस अधिकारी से राष्ट्रपति के इस दौरे के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, "उनका दौरा टल गया है।"

ज्ञात हो कि राष्ट्रपति 10 दिनों की आंध्र प्रदेश की यात्रा पर सोमवार को निकलने वाली थी। आगामी 28 दिसम्बर से छह जनवरी का उनका सिकंदराबाद में ठहरने का कार्यक्रम तय था।

इससे पहले, इस प्रकार की खबरें भी आईं थी कि सरकार ने अलग तेलंगाना राज्य के समर्थन और विरोध में चल रहे आंदोलन के मद्देनजर राष्ट्रपति को अपना दौरा टालने की सलाह दी थी। सरकार ने आशंका जताई कि उनके आंध्र प्रदेश दौरे का कुछ राजनीतिक दल फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

राष्ट्रपति भवन की ओर से आंध्र प्रदेश के राजभवन को शनिवार शाम ही कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दे दी गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+