छोटे व मझोले उद्यमों से बढ़ रहा है निर्यात : सीआईआई
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एमएसएमई आउटलुक सर्वेक्षण के मुताबिक 42 प्रतिशत उद्यमियों ने कहा कि पहली छमाही में उनका निर्यात बढ़ा, 49 प्रतिशत ने कहा कि निर्यात में गिरावट आई जबकि नौ फीसदी ने कहा कि स्थिति अपरिवर्तित रही।
रविवार को सर्वेक्षण के महत्वपूर्ण तथ्यों को जारी किया गया।
नवंबर में देश के निर्यात में 18.2 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। लगातार 13 महीनों से जारी गिरावट के बाद यह वृद्धि आई। नवंबर में औद्योगिक उत्पादन में भी 10.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
परिसंघ ने वित्त वर्ष के पहले छह महीनों के दौरान निर्यात की स्थिति के आधार पर अगली छमाही में निर्यात के परिदृश्य का अनुमान लगाने के लिए यह सर्वेक्षण किया।
सर्वेक्षण में 50 फीसदी उद्यमियों ने अक्टूबर 2009 से मार्च 2010 के बीच निर्यात में वृद्धि का अनुमान लगाया है, 15 फीसदी का कहना है कि स्थिति अपरिवर्तित रहेगी जबकि 35 फीसदी का मानना था कि इसमें गिरावट आएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications