स्वाइन फ्लू के बावजूद ज्यादा विदेशी पर्यटक पहुंचे चण्डीगढ़
चण्डीगढ़ में पर्यटन विभाग के उप निदेशक विनोद कालिया ने बताया कि 30 नवंबर तक 33,615 विदेशी पर्यटक चण्डीगढ़ आए जबकि पिछले साल 28,658 पर्यटक ही यहां पहुंचे थे।
उन्होंने कहा, "अक्टूबर में सबसे अधिक 4,774 विदेशी पर्यटकों की आमद दर्ज की गई। हमें इस बात की आशंका थी कि स्वाइन फ्लू और वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण विदेशी पर्यटकों में कमी आ सकती है।"
लेकिन, घरेलू पर्यटकों में थोड़ी कमी देखी गई। 30 नवंबर तक 831,580 पर्यटक चण्डीगढ़ पहुंचे जबकि पिछले साल 832,404 देशी पर्यटक पहुंचे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications