संदिग्ध आतंकवादी की जांच करेगा नाइजीरिया
समाचार एजेंसी डीपीए ने नाइजीरिया के समाचार पत्र 'दिस डे' के हवाले से यह खबर दी है।
एक समृद्ध नाइजीरियाई बैंकर के पुत्र उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब (23 वर्ष) पर शनिवार को मिशिगन के एन अरबोर में नार्थवेस्ट एयरलाइंस के एक विमान को उड़ाने के प्रयास का आरोप लगाया गया। विमान में 278 यात्री सवार थे और वह डेट्रॉयट हवाई अड्डे पर उतरने की तैयारी में था।
नाइजीरिया की सूचना मंत्री दोरा अकुनयिलि ने एक बयान में कहा, "जहां तक कथित संदिग्ध की पहचान की पुष्टि के लिए उठाए जाने वाले कदमों की बात है, हमारी सुरक्षा एजेंसियां वर्तमान जांच में अमेरिकी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग करेंगी।"
अकुनयिलि ने यह भी कहा कि उपराष्ट्रपति ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नइजीरिया सभी तरह के आतंकवाद से नफरत करता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications