जम्मू एवं कश्मीर को स्वायत्तता की रिपोर्ट पर होगी चर्चा
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला आगामी 30 दिसम्बर को बुलाई गई कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। स्वायत्तता के मसले पर आगे की कार्रवाई के लिए वह बड़े उत्सुक हैं। उन्होंने कानून व संसदीय कार्य मंत्री मोहम्मद सागर को इस संबंध में भावी कार्ययोजना का एक मसौदा तैयार करने को कहा है।
उन्होंने कहा, "कार्ययोजना के मसौदे पर कैबिनेट की बैठक में चर्चा की जाएगी।"
ज्ञात हो कि कार्यसमूह ने पिछले हफ्ते मुख्यमंत्री को यह रिपोर्ट सौंपी थी। सत्ताधारी नेशनल कांफ्रेंस (नेकां) ने रिपोर्ट का स्वागत किया है तो कांग्रेस ने कहा है कि उसे इस पर कोई आपत्ति नहीं है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रिपोर्ट का विरोध किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications