सुधारों के बाद भारत में गरीबी में कमी आई : प्रधानमंत्री
भवुनेश्वर, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि आर्थिक सुधारों से देश में गरीबी में कमी लाने में मदद मिली है।
मनमोहन सिंह ने रविवार को यह स्वीकार किया कि कुछ तर्क थे कि सुधारों से गरीबों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है तथा अमीर और अमीर व गरीब और गरीब हो सकते हैं और इसकी वजह से काफी मतभेद उभरे।
लेकिन उन्होंने कहा, "आर्दश तौर पर देखा जाए तो तथ्य एकदम स्पष्ट हैं। गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों की तादाद नहीं बढ़ी है। दरअसल आर्थिक सुधारों के बाद गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की तादाद में कमी आई है। कम से कम उसी दर पर आई है जितनी पहले थी।"
भुवनेश्वर में इंडियन इकॉनोमिक एसोसिएशन के 92वें सम्मेलन को संबोधित करते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, "यह सच है कि कमी की दर उतनी नहीं रही है, जितनी होनी चाहिए थी। लेकिन सुधारों ने गरीबी में कमी लाने में मदद की है और इस बारे में कोई संदेह नहीं है।"
कुछ अर्थशास्त्रियों की दलील है कि गरीबी की खाई पाटी जानी चाहिए थी। जिसका अर्थ है कि गरीबी बहुत ज्यादा है लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि गरीबी की रेखा से नीचे जीवन यापन करने वालों की संख्या में कमी नहीं आ रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications