आचार संहिता की अनदेखी करने में माहिर बसपा सरकार : भाजपा
पार्टी के प्रवक्ता हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को लखनऊ में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि बसपा सरकार के मंत्री चुनावी दौरों को भी सरकारी दौरों में बदलने में माहिर हैं। इस दौरान वे वहां के अधिकारियों और स्थानीय निकाय के प्रतिनिधियों पर दबाव बनाते हैं। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की कि आगामी विधानपरिषद चनावों की प्रकिया के दौरान वह सभी विभागीय बैठकों के स्थगन के निर्दश जारी करे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि आयोग ने जरूरी होने पर सरकारी बैठकों की अनुमित के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी को विशेष अधिकार दिए हैं लेकिन ये अधिकारी सरकार के मंत्रियों से भयभीत रहते हैं। उन्होंने कहा कि अच्छा हो कि इस प्रकार की अनुमित के अधिकार राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के हाथ में होते।
प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि आयोग की तरफ से अगर सख्त रुख नहीं अपनाया गया तो विधानपरिषद के चुनाव स्वतंत्र और निर्भिक ढंग से नहीं हो पाएंगे। मालूम हो कि आगामी सात जनवरी को राज्य में विधानपरिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव होने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications