नाइजीरियाई ने अंडरवियर में छिपाई थी सीरिंज

वाशिंगटन, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। क्रिसमस के दिन डेट्रॉयट में उतरने जा रहे अमेरिकी विमान में विस्फोट का प्रयास करने वाले नाइजीरियाई युवक ने दावा किया है कि यमन में अलकायदा से जुड़े एक बम विशेषज्ञ ने विस्फोटक और एक सीरिंज उसके अंडरवियर में छिपाकर सिल दी थी।

अमेरिका के जिला जज पाल बोरमैन ने जलने के कारण इलाज के लिए भर्ती संदिग्ध आतंकवादी उमर फारुक अब्दुल मुतल्लब की सुनवाई शनिवार को मिशिगन विश्वविद्यालय के मेडिकल सेंटर के एक कमरे में की।

अब्दुल मुतल्लब पर लगाए गए आपराधिक आरोपों के पक्ष में दायर शपथ पत्र में अधिकारियों ने कहा कि एफबीआई के एजेंटों को विमान में उसकी सीट के पास से सीरिंज में कुछ रसायन मिला है। माना जा रहा है कि यह विस्फोटक का बचा हुआ हिस्सा है।

शपथ पत्र में कहा गया है कि अब्दुल मुतल्लबी ने विस्फोटक में आग लगाने का प्रयास किया और इसके कारण विस्फोट और आगजनी हुई।

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि अब्दुल मुतल्लब ने पीईटीएन के उपयोग से विमान में विस्फोट करने का प्रयास किया। इसे पेंटाइरिथट्रॉल के रूप में भी जाना जाता है,जो बहुत खतरनाक विस्फोटक है। यह पदार्थ वर्ष 2001 में तथाकतिथ 'शू बाम्बर' रिचर्ड रीड द्वारा उपयोग किए गए पदार्थ के समान है।

संघीय अधिकारियों ने स्वतंत्र रूप से अब्दुल मुतल्लब के यमन के आतंकवादी संगठनों से संबंध होने की पुष्टि नहीं की है। समाचार पत्र 'न्यूयार्क टाइम्स' ने शनिवार को इसका दावा किया था।

परंतु इस प्रभावशाली अमेरिकी अखबार ने कहा कि एक जांच अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध आतंकवादी के दावों पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है।

शपथ पत्र के अनुसार विमान के चालक दल के सभी सदस्यों और 253 यात्रियों से पूछताछ में सामने आया कि आगजनी से पहले अब्दुल मुतल्लब करीब 20 मिनट तक शौचालय में था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+