हरियाणा और पंजाब में कड़कड़ाती ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ाई
पंजाब के धार्मिक शहर अमृतसर में न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस क्षेत्र का सबसे कम तापमान था। लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 और 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अंबाला शहर का तापमान सबसे कम दर्ज किया गया। शहर का तापमान 1.3 डिग्री सेल्सियस था जबकि भिवानी और करनाल में न्यूनतम तापमान 4.4 और 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
पंजाब और हरियाणा की राजधानी चण्डीगढ़ में रविवार इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा। रविवार को शहर का तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "आने वाले दिनों में हम तापमान में और गिरावट की आशा कर रहे हैं। अंबला, सिरसा, करनाल, भटिंडा और अमृतसर में रविवार को गहरा धुंध छाया हुआ था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications