झारखण्ड में समाप्त होगा राष्ट्रपति शासन
राजभवन के सूत्रों ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि राज्यपाल ने झारखण्ड विधानसभा चुनाव के परिणामों के मद्देनजर राष्ट्रपति को एक रिपोर्ट भेजी है।
शनिवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रमुख शिबू सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। मोर्चा ने 45 विधायकों का समर्थन पत्र राज्यपाल को सौंपा था।
सोरेन ने दावा किया कि उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), जनता दल (युनाइटेड) और दो निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है। भाजपा और झामुमो के 18-18 विधायक हैं।
उल्लेखनीय है कि झारखण्ड में इस साल 19 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications