नरसिम्हन के पास आंध्र प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार (लीड-1)
राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील ने नरसिम्हन से नए राज्यपाल की नियुक्ति तक आंध्र प्रदेश की जिम्मेदारी संभालने को कहा है।
कथित सेक्स स्कैंडल के उजागर होने के बाद 86 वर्षीय तिवारी ने शनिवार को स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था।
बयान में कहा गया है, "राष्ट्रपति ने तिवारी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और नरसिम्हन को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार संभालने को कहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications