तेलंगाना क्षेत्र के मंत्री दिल्ली रवाना
मंत्रियों ने पहले ही अपना सामूहिक इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेज दिया है। मंत्री गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर तेलंगाना के मसले पर केंद्र सरकार के दूसरे बयान से पैदा हुए भ्रम को दूर करने की मांग करेंगे।
तेलंगाना क्षेत्र के 13 में से नौ मंत्री और सांसद दिल्ली रवाना हुए हैं। उन्हें आशा है कि इस मुद्दे पर नेतृत्व स्थिति स्पष्ट करेगा।
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री गीता रेड्डी ने पत्रकारों से कहा कि वे 23 दिसंबर के सरकार के बयान से उपजी निराशा के बारे में नेतृत्व को बताएंगे।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री के. वेंकट रेड्डी ने कहा कि वे केंद्रीय मंत्री एस. जयपाल रेड्डी से भी कहेंगे कि वह नेतृत्व पर दबाव बनाने के लिए उनके साथ आएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications