पश्चिम बंगाल का वांछित अपराधी लखनऊ में गिरफ्तार

एसटीएफ ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन अरोड़ा ने लखनऊ में रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पश्चिम बंगाल के परगना निवासी सैयद जफर हुसैन ऊर्फ शहजादे को सूचना के आधार पर शनिवार को लखनऊ के राजापुरम इलाके से एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। अरोड़ा ने बताया कि कोलकाता पुलिस ने जब उसके खिलाफ अभियान चलाया गया तो वह लखनऊ में रह रहा था।

एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक शहजादे दो साल पहले कोलकाता के दो उद्योगपतियों चंदन वर्मा और प्रकाश चौधरी की हत्या के मामले में वांछित था। इसके अलावा कोलकाता के मशहूर प्रापर्टी डीलर महबूब रजा की हत्या के मामले में कोलकाता पुलिस को इसकी तलाश थी। शहजादे पर अपहरण, वसूली और लूट के भी करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

अरोड़ा ने बताया कि शहजादे की गिरफ्तारी के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस को सूचित कर दिया है। जल्द ही वहां की एक पुलिस टीम लखनऊ आकर शहजादे को कोलकाता ले जाएगी।।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+