उजबेकिस्तान में संसदीय चुनाव
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार 36 देशों और चार अंतर्राष्ट्रीय मिशनों के 270 से ज्यादा पर्यवेक्षक यहां निगरानी कर रहे हैं। उजबेकिस्तान के निचले सदन में पहले सीटों की कुल संख्या 120 थी और पिछले ही वर्ष इनकी संख्या बढ़ाकर 150 की गई थी। इनमें से 135 सदस्यों का चयन 135 निर्वाचन सीटों से होगा जबकि 15 सीटे इकोलॉजिकल मूवमेंट ऑफ उजबेकिस्तान की ओर ये चुने गए प्रतिनिधियों को मिलेंगी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यहां मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो रात आठ बजे तक चलेगा। नतीजों की घोषणा सात जनवरी से पहले कर दी जाएगी। यहां सदस्यों का चयन पांच बरस के लिए किया जाता है। केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अनुसार इन चुनावों में चारों राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications