थाइलैंड में 2 संदिग्ध उग्रवादी मारे गए
बैंकाक, 27 दिसम्बर (आईएएनएस)। थाइलैंड के दक्षिणी याला प्रांत में सुरक्षाबलों और उग्रवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ में दो संदिग्ध उग्रवादी मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने 'बैंकाक पोस्ट्स वेबसाइट' के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग छह बजे पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने याला के थांटो जिले के समीप दक्षिण में एक मकान को घेर लिया। इस पर मकान में छिपे एक उग्रवादी ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उग्रवादी मारा गया।
उसी समय, याला जिले के जुआंग जिले में पुलिस और सैन्य अधिकारियों की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में एक अन्य उग्रवादी मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications