कांग्रेस ने तिवारी के इस्तीफे का स्वागत किया
कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख जनार्दन द्विवेदी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैं समझता हूं कि सार्वजनिक जीवन के मानदंडों का पालन करते हुए उन्होंने उपयुक्त फैसला किया है। हम उनके इस फैसले का स्वागत करते हैं।"
उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि जब तक यह साबित नहीं हो जाए कि कथित वीडियो टेप सही है या गलत, उन्हें पद पर नहीं बने रहना चाहिए।"
गौरतलब है कि एक तेलुगू समाचार चैनल ने 85 वर्षीय तिवारी जैसे दिख रहे एक शख्स को तीन युवतियों के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाया था। इसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि शनिवार शाम होते-होते तिवारी को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications