वांछित आईएसआई एजेंट नेपाल में मारा गया
नेपाल में शुक्रवार को मारे गए वांछित अपराधी परवेज टांडा के बारे में नेपाल पुलिस ने भारतीय अधिकारियों को जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि वांछित अपराधी टांडा पर 50,000 रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। टांडा के खिलाफ उत्तर प्रदेश के चार जिलों बरेली, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और अंबेडकर नगर में हत्या, डकैती और लूट के 23 मामले दर्ज थे।
राज्य का आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) भी पाकिस्तान इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के साथ टांडा के करीबी संबंधों को लेकर उसकी तालाश कर रहा था।
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक बृजलाल ने कहा, "टांडा को आईएसआई एजेंट मिर्जा दिलशाद बेग के सदस्य के रूप में शामिल किया गया था लेकिन बाद में उसने अपना गैंग बना लिया था।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications