गडकरी को केंद्र व महाराष्ट्र की सत्ता पर काबिज होने का भरोसा
पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यहां गडकरी ने कहा भाजपा ने पूर्व में केंद्र व महाराष्ट्र की सत्ता पर कब्जा जमाया है और भविष्य के चुनावों में भी वह इन पर अपना कब्जा जमाएगी।
उन्होंने कहा, "हमें पूरा विश्वास है कि हम संसद में भी पार्टी का झंडा फहराएंगे।"
महाराष्ट्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि अप्रैल महीने में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिव सेना गठबंधन भले ही चुनाव हार गया हो लेकिन अगले पांच सालों के बाद जब फिर से चुनाव होंगे तब तक हम अपनी ताकत बढ़ाएंगे और पुन: सत्ता पर काबिज होंगे।
गडकरी ने कहा, "अगले विधानसभा चुनाव में हमारा लक्ष्य सौ के आंकड़े को पार करना होगा। इसके लिए हम कड़ी मेहनत करेंगे।"
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मुंबई पहुंचे गडकरी का इससे पहले हवाईअड्डे पर शानदार स्वागत किया गया। सबसे पहले उन्होंने शिवाजी पार्क स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और बाबासाहब डा. भीमराव अंबेडकर और वीर सावरकर की प्रतिमाओं पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सिद्धिविनायक मंदिर जाकर उन्होंने भगवान गणेश की पूजा अर्चना भी की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications