चीनी असंतुष्ट को सजा से संयुक्त राष्ट्र नाराज
न्यूयार्क, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार आयोग ने एक प्रमुख चीनी असंतुष्ट को 11 वर्ष कैद की सजा देने पर चिंता जाहिर की है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार संयुक्त राष्ट्र मानव अधिकार उच्चायुक्त नवी पिल्लई ने एक बयान में कहा कि लियु जियाबो को दोषी करार देने और बहुत कड़ी सजा देने से चीन में अभिव्यक्ति की आजादी पर लगे कड़े प्रतिबंध और स्पष्ट हुए हैं।
पिल्लई ने कहा कि ताजा सजा चीन में मानव अधिकारों के दमन का एक और उदाहरण है।
लियु (53 वर्ष) को लोगों को राज्य की सत्ता के खिलाफ भड़काने के आरोप में सजा दी गई है।
चीनी बुद्धिजीवी इस कार्य को सभी कम्युनिस्ट विरोधियों को धमकाने के सरकारी प्रयास के रूप में देख रहे हैं। अमेरिका ने इस घटनाक्रम पर गहरी चिंता जाहिर करते हुए लियु की रिहाई पर जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications