वायु सुरक्षा की समीक्षा का समय: अमेरिकी विशेषज्ञ
नार्थवेस्ट एयरलाइन के पूर्व सुरक्षा निदेशक डगलस आर.लैरिड ने यात्रियों के पूरे शरीर को स्कैन करने वाली एक्स-रे मशीनों और मेटल डिटेक्टरों को लगाने की वकालत की है। डगलस का कहना है कि ऐसा कर आतंकवादियों की इस तरह की कोशिशों को रोका जा सकेगा।
लैरिड ने कहा, "यदि आप यात्रियों के पूरे शरीर को स्कैन करने वाली मशीनों का प्रयोग नहीं करेंगे तो आप को यह पता नहीं चल पाएगा की संबंधित व्यक्ति के कपड़ों के अंदर क्या है।"
उन्होंने कहा, "हम 20 वर्षो से इस पर चर्चा कर रहे हैं। मैं कहना पहीं चाहता पर सच यही है कि आप जितना खर्च करेंगे, उसी अनुरूप परिणाम मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications