अफगानिस्तानी धार्मिक परिषद ने पाकिस्तानी तालिबान की निंदा की
काबुल, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की धार्मिक विद्वानों की संस्था 'अफगानिस्तान नेशनल कांउसिल ऑफ उलेमा' ने पाकिस्तानी तालिबान के उस फैसले की कड़ी निंदा की है जिसमें उसने अफगानिस्तान में और आतंकवादियों को भेजने की बात कही थी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार बयान में कहा गया है कि निरंतर संघर्ष इस्लाम के हक में नहीं है और साथ ही इससे क्षेत्र को भी नुकसान पहुंचेगा।
मीडिया की रपटों के अनुसार पाकिस्तानी तालिबान के स्वयंभू कमांडर वलीउर रहमान ने हाल ही में कहा था कि उसके संगठन ने हजारों 'लड़ाकों' को अफगानिस्तान में नाटो सेनाओं से लड़ने के लिए भेजा था।
अपने बयान में धार्मिक विद्वानों की संस्था ने इस बात पर जोर दिया कि संघर्ष बढ़ने से बुराइयों और हिंसा में इजाफा होगा। संस्था ने आतंकवादियों से कहा कि हिंसा छोड़ सामान्य जीवन में लौट
आएं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications