राठौर से छिन सकता है पुलिस पदक
गृह मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरकार से भी पूछा जा सकता है कि आखिर किस आधार पर राठौर के लिए राष्ट्रपति पदक की सिफारिश की गई थी।
उल्लेखनीय है कि आमतौर पर राष्ट्रपति पदक उन पुलिस अधिकारियों को दिया जाता है, जिनकी सेवा का रिकार्ड बेदाग होता है।
हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने वर्ष 1990 के रुचिका मामले में राठौर को छह महीने की सजा सुनाई थी लेकिन 10 मिनट के भीतर ही उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
गौरतलब है कि 12 अगस्त 1990 को राठौर ने 14 वर्षीया रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications