हमने राठौर को नहीं बचाया : चौटाला (लीड-1)
चौटाला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, "मेरी सरकार के दौरान राठौर के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया था। इससे पहले, जब इस मामले की शिकायत आई तो तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई। इस मामले में हम संतुष्ट नहीं थे और तभी उसकी विभागीय जांच का आदेश दिया गया था।"
उन्होंने कहा, "पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी बंसीलाल और भजनलाल की सरकारों के कार्यकाल के दौरान राठौर को पदोन्नति दी गई थी। बंशीलाल के कार्यकाल के दौरान राठौर को पुलिस महानिदेशक बनाया गया था।"
रूचिका के पिता ने एस. सी. गिरहोत्रा ने गुरुवार को कहा था कि चौटाला और हरियाणा सरकार के तंत्र ने उनकी बेटी को आत्महत्या करने और परिवार को भूमिगत होने के लिए मजबूर किया था।
गौरतलब है कि 12 अगस्त, 1990 को हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक राठोर ने 14 वर्षीय रुचिका के साथ दुर्व्यवहार किया था और इसके तीन साल बाद रुचिका ने आत्महत्या कर ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications