असम में 2 बोडो उग्रवादी मारे गए
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गुवाहाटी से 200 किलोमीटर दूर सोनितपुर जिले के रंगापाड़ा इलाके में एनडीएफबी के तीन हथियारबंद उग्रवादियों ने शुक्रवार तड़के सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "एनडीएफबी के उग्रवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में दो उग्रवादी मारे गए और तीसरा फरार होने में सफल हो गया।"
मारे गए आतंकवादियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारुद बरामद किया गया है।
गौरतलब है कि कि गुरुवार को इसी जिले में सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो बोडो उग्रवादी मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications